सावधान ! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली मसाले, बरतें यह सावधानियां

0
नकली मसाले
नकली मसाले

दो फैक्ट्रियों में पड़ा छापा, 15 टन से अधिक नकली मसाले जब्त

सीएनई डेस्क। क्या आप भी बाजार से हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च, धनिया पाउडर आदि के खुले मसाले खरीद लाते हैं। या फिर किसी एकदम नए और अपरिचित सस्ते ब्रांड के मसाले दुकान से खरीद लेते हैं। ऐसा कभी मत करियेगा, क्योंकि जो मसाले आप खरीद रहे हैं वह पूरी तरह नकली हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ऐसी ही दो फैक्ट्रियों में छापा मारकर 15 हजार किलो नकली मसाले जब्त किये हैं। जो कि सड़े हुए चावल, जामुन, लकड़ी का बुरादा, साइट्रिक एसिड के अलावा कई अन्य केमिकल व मिट्टी मिलाकर तैयार किए जा रहे थे।


ADVERTISEMENTS

यहां चल रही थीं नकली मसालों की फैक्ट्रियां

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करावल नगर में दो फक्ट्रियों पर छापा मारा तो उनके होश उड़ गए। यहां सड़े हुए अनाज, लकड़ी के बुरादे व केमिकल से मिलावटी मसाले तैयार हो रहे थे। जिन्हें बोरियों व अलग—अलग नाम के पैकेटों में भरा जा रहा था।

छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 15 हजार किलो मिलावटी मसाले और कच्चा माल बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान करावल नगर निवासी दिलीप सिंह उर्फ बंटी (46 साल), मुस्तफाबाद निवासी सरफराज (32 साल) और सप्लायर लोनी निवासी खुर्शीद मलिक (42 साल) के रूप में हुई।

तमाम राज्यों में होती थी नकली मसालों की सप्लाई

चौंकाने वाली बात तो यह पता चली है कि इस तरह के जानलेवा नकली मसालों की सप्लाई न केवल दिल्ली व आस—पास बल्कि अन्य राज्यों में भी लंबे समय से हो रही थी। इधर फूड और सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मिलावटी मसालों की सप्लाई कर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगी।

ऐसे तैयार होते थे नकली मसाले

नकली मसाले
नकली मसाले

यह सामान ​हुआ बरामद

  • लकड़ी के बुरादा
  • सड़े हुए चावल
  • बाजरा
  • नारियल
  • जामुन
  • लकड़ी का बुरादा
  • सड़ा हुआ चोकर
  • कई पेड़ों की छाल
  • केमिकल
  • कृत्रिम रंग
  • मिट्टी

इन मसालों को 50-50 किलो के बड़े कट्टों में भरकर अलग—अलग स्थानों को भेजा जा रहा था। बता दें कि इन नकली मसालों में अकसर हानिकारक कैमिकल्स के अलावा कई बार गधे की लीद और गोबर तक मिला दिया जाता है।

नकली मसालों से बचने को बरते यह सावधानियां

  1. बाजार से खुले में कट्टों आदि में बिक रहे मसालों को कतई न खरीदें।
  2. मसाले केवल नामी ब्रांड की कंपनी के ही खरीदें।
  3. एकदम नये नाम से सस्ते मसाले की खरीददारी नहीं करें।
  4. सबसे बेहतर तो यह है कि बाजार से साबुत मसालों को खरीद कर लायें और घर पर ही उन्हें पीस लें।
ADVERTISEMENTS