HomeBreaking Newsउत्तराखंड : वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम...

उत्तराखंड : वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम धामी के लिए छोड़ी थी विधायक की सीट

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

Kailash Gahtori Death News | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया है। कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से बीमारी से जुझ रहे थे, उन्होंने दून अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTSAd

मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट किया, “वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएँगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे। ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!

लगातार दो बार रहे विधायक

जनता के बीच गहरी पकड़ रखने वाले कैलाश गहतोड़ी लगातार दो बार चंपावत के विधायक रहे। 15 अगस्त 1968 को चंपावत जिले में जन्मे गहतोड़ी पहली बार 2017 में भाजपा के टिकट से चंपावत के विधायक चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल को 17 हजार मतों के अंतर से हराया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में गहतोड़ी ने फिर से खर्कवाल को पराजित किया। इसके पीछे उनकी सामाजिक छवि, उनके द्वारा किए विकास कार्यों को आधार बताया गया। इसके बाद 2022 में ही उन्होंने सीएम धामी के लिए अपनी विधायक की सीट से इस्तीफा दिया था। इसके बाद गहतोड़ी को जून 2022 में वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments