HomeUttarakhandNainitalराजकीय इंटर कालेज ढोकाने में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

राजकीय इंटर कालेज ढोकाने में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

📌 मिष्ठान वितरण के साथ कराया सामूहिक भोज

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज ढोकाने (नैनीताल) में आज ​बुधवार को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी नव प्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। सभी नए विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण के साथ ही सामूहिक भोज भी कराया गया।

ADVERTISEMENTSAd
राजकीय इंटर कालेज ढोकाने में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत
राजकीय इंटर कालेज ढोकाने में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

प्रधानाचार्य बीके सिंह ने विद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनायें प्रेषित दीं और विद्यालय की गतिविधियों एवं सी०बी०एस०ई० पाठ्‌यक्रम की तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया।

राजकीय इंटर कालेज ढोकाने में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत
राजकीय इंटर कालेज ढोकाने में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

इस वर्ष विद्यालय में एनसीसी (सीनियर विंग) की मान्यता मिलने तथा विद्यालय का पीएम श्री विद्यालय के रुप में चयन होने की सूचना से अभिभावकों में उत्साह देखा गया। इस सत्र में अभी तक 63 विद्याथियों ने प्रवेश लिया।

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहन प्रसाद, टीडी कांडपाल, एसके वर्मा, डा० मनोज गैड़ा, मोहन चंद्र, हरीश चंद्र, आनंद प्रकाश, लता बिष्ट, प्रताप बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, हेम आर्य, पूरन पंत, दीपक कुमार एवं मनोज पंत ने सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments