✒️ जानिए कौन ओपनर्स हैं, कौन से बल्लेबाज, किसी मिली बड़ी जिम्मेदारी📌 देखिए टीम की पूरी लिस्ट
India T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। जिसमें कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है।
ADVERTISEMENTS
ज्ञात रहे कि आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने काफी सोच विचार के बाद टीम की घोषणा कर दी। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली National Selection Committee ने कई खिलाड़ियों को लेकर चर्चा की। जिसके बाद अब 15 खिलाड़ियों को चुन लिया गया।
बता दें कि टीम में हार्दिक पंड्या को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वह टी20 वर्ल्ड कप में टीम की उप कप्तानी करेंगे। विकेट कीपर के रूप में ऋषभ पंत और संजू सैमसन होंगे। हालांकि टीम में केएल राहुल को मौका नहीं मिला है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।