HomeUttarakhandNainitalदिल्ली से यहां मतदान को आई पारु देवी, वोट दिया और छोड़...

दिल्ली से यहां मतदान को आई पारु देवी, वोट दिया और छोड़ चली संसार

ADVERTISEMENTS

​उत्तराखंड। विगत पांच माह से अपने बेटे—बेटियों के साथ दिल्ली रह रही एक बुजुग महिला पारु देवी मात्र वोट डालने ​रामनगर आई थी। उसने मतदान भी किया, लेकिन उसी दिन उसकी अचानक दिल का दौरान पड़ने से मौत हो गई।

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के मोहल्ला इंद्रा कालोनी निवासी पारु देवी 75 साल पत्नी स्व. किशोरी लाल कुकरेती दिल्ली में अपने बेटे—बेटियों के साथ रहती थी। पारु देवी के पुत्र सतीश, बेटी अनुसूया, पितांबरी व ममता हैं।

वह विगत पांच माह से बच्चों के साथ दिल्ली में थी। गत दिवस 19 अप्रैल को मतदान था। वृद्धा ने अपने बच्चों से रामनगर में वोट देने की इच्छा जताई। उसकी जिद क आगे बच्चे मान गए और बेटी उसे रामनगर ले आई। शुक्रवार को वह अपनी बेटी के साथ रामनगर अपने घर पहुंची थी।

घर में अकेले होने व चलने में अक्षम होने पर वृद्धा ने अपने परीचितों से मतदान केंद्र तक ले जाने व वापस घर छोड़ने को कहा। करीब दोपहर 1.30 बजे उन्होंने लखनपुर बूथ में अपना वोट दिया। शाम 05 बजे करीब वह घर में चिल्लाने लगी तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसी बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। रिश्तेदारों का कहना है कि प्र​थम दृष्टया यही लग रहा है ​कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments