HomeBreaking Newsउत्तराखंड : आज सार्वजनिक अवकाश, चलो मतदान करें

उत्तराखंड : आज सार्वजनिक अवकाश, चलो मतदान करें

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी/देहरादून | आज आम चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में 102 संसदीय सीटों के लिए मतदान किया जायेगा। इसी क्रम में उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल-उधमसिंह नगर, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल में सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी।

उत्तराखंड सरकार ने आज 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जारी आदेश में बताया गया कि, राज्य में स्थित समस्त अविरल प्रक्रिया वाले संस्थानों (उद्योगों), समस्त शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों/अर्द्ध-निकायों, कारखाना अधिनियम के अन्तर्गत कार्यरत कारीगरों / मजदूरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में कार्यरत / मजदूरों हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हैं। उक्त तिथि को प्रदेश के सभी बैंक / कोषागार / उपकोषागार भी बंद रहेंगें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments