HomeBreaking NewsArvind Kejriwal: जेल में रोजाना 'आलू पूरी', आम, मिठाई खा रहे...

Arvind Kejriwal: जेल में रोजाना ‘आलू पूरी’, आम, मिठाई खा रहे केजरीवाल !

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। Arvind Kejriwa Latest : शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद अरविंद केजवरीवाल को लेेकर लेटस्ट अपडेट आया है। दरअसल, केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए नियमित अपने डॉक्टर से सलाह लेने की याचिका दायर की थी। इस बीच दिल्ली की कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई। जिस पर आज गुरुवार को ईडी ने अपना जवाब कोर्ट में दिया है।

ईडी ने किया यह दावा

ईडी का दावा है कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) मेडिकल आधार पर जमानत लेने के लिए जानबूझकर मीठा खा रहे हैं। वह अपना शुगर लेवल बढ़ा रहे हैं, ताकि उन्हें जमानत मिल जाए। Enforcement Directorate (ED) ने यह दावा सीबीआई और ईडी मामलों के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष किया। जिन्होंने तिहाड़ जेल अधिकारियों को Kejriwal’s diet chart सहित मामले में एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

ED के विशेष Advocate Zoheb Hussain ने कहा, “डाइट चार्ट अदालत के सामने रखा गया है। डाइट चार्ट में आम और मिठाइयां थीं। वह विशेष रूप से मीठा भोजन खा रहे थे।” जिसकी किसी भी मधुमेह रोगी को अनुमति नहीं है।” ईडी ने अदालत को बताया, “टाइप 2 मधुमेह होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल उच्च चीनी सामग्री वाले भोजन खा रहे हैं। वह रोजाना ‘आलू पूरी’, आम, मिठाई खा रहे हैं। यह चिकित्सा जमानत के लिए आधार बनाने के लिए किया जा रहा है।”

इस पूरे प्रकरण पर कोर्ट ने जेल प्रशासन से केजरीवाल की Diet report मांगी है। इस मामले में अब कल शुक्रवार 19 अप्रैल 2024 को सुनवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments