HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मतदान दिवस को दिव्यांग मतदाताओं को मिलेंगी ह्वील चेयर व डोलियां

अल्मोड़ा: मतदान दिवस को दिव्यांग मतदाताओं को मिलेंगी ह्वील चेयर व डोलियां

ADVERTISEMENTS

✍🏻 ​व्यवस्था के लिए तैनात किए 1541 वॉलिंटियर्स
✍🏻 कल से अल्मोड़ा व द्वाराहाट रवाना होगी मतदान पार्टियां

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: इस बार मतदान के लिए जिले में 5511 दिव्यांग मतदाताओं का चिह्नीकरण किया गया है। जिनमें से 369 दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं। बांकी दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान दिवस पर 90 ह्वील चेयरों, 150 डोलियों व 1541 वॉलिंटियर्स की व्यवस्था की गई है। इधर कल से अल्मोड़ा व द्वाराहाट से मतदान पार्टियां रवाना होंगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जनपद अल्मोड़ा के दिव्यांग मतदाताओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाज कल्याण विभाग, अल्मोड़ा जिला निर्वाचन कार्यालय की सहायता से इस वर्ष विशेष प्रयास किए हैं। इस बार जनपद अल्मोड़ा के कुल 5511 दिव्यांग मतदाताओं का बूथवार चिन्हीकरण किया गया है और विभिन्न माध्यमों से मतदान दिवस पर उनके सुगमतापूर्वक मतदान करने की व्यवस्था की गई है। जनपद में प्रथम बार दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के उद्देश्य से बूथवार संशाधनों की मैपिंग की गई है। उन्होंने बताया कि जो दिव्यांग मतदाता बूथ तक आने में असमर्थ हैं, उनकी सहायता के लिए 90 व्हील चेयर, 150 डोलियों तथा 1541 वालिंटियर्स की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा 369 दिव्यांग मतदाताओं से पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जा चुका है। इसके अलावा प्रत्येक विकास खण्ड में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को विधानसभावार दिव्यांग मतदाताओं के लिए को-नोडल नामित किया गया है।
कल से प्रस्थान करेंगी मतदान पार्टियां

अल्मोड़ा: अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस मर्तोलिया ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए मतदान पार्टियों का कल यानी 17 अप्रैल से प्रस्थान शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 व 18 अप्रैल, 2024 को अटल उत्कृष्ट राजकीय कालेज अल्मोड़ा से सोमेश्वर (अ.जा.), अल्मोड़ा एवं जागेश्वर विधानसभाओं की मतदान पार्टियां अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा तथा द्वाराहाट, सल्ट एवं रानीखेत विधानसभाओं की मतदान पार्टियां स्व. विपिन चन्द्र त्रिपाटी इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट से अपने-अपने मतदान स्थलों को प्रस्थान करेंगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments