HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: गांजा तस्करी करते दो युवक पकड़े, 01.91 लाख का माल पकड़ा

अल्मोड़ा: गांजा तस्करी करते दो युवक पकड़े, 01.91 लाख का माल पकड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलांतर्गत सल्ट थाना पुलिस ने दो युवकों को दबोचा है, जो गांजा तस्करी कर रहे थे। उनके कब्जे से 01.91 लाख रुपये का गांजा भी बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।

जिले के सल्ट थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान राजकीय पॉलीटेक्निक तिराहा डोटियाल रोड पर मोटरसाइकिल स्पलैडर संख्या UK 19B 1409 को रोककर चेक किया, तो उसमें सवार 02 युवकों गौरव सिंह नेगी पुत्र विरेन्द्र सिंह व सागर सिंह रावत पुत्र अर्जुन सिंह रावत निवासीगण जोगीपुरा, थाना रामनगर, जिला नैनीताल के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे से कुल 07 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजा तस्करी के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और मोटरसाईकिल सीज कर ली गई। दोनों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत 1,91,500 रुपये आंकी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल संजू कुमार व कांस्टेबल प्रमोद ध्यानी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments