HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कांग्रेस ने भी प्रचार में झोंकी ताकत, वोट मांगे

अल्मोड़ा: कांग्रेस ने भी प्रचार में झोंकी ताकत, वोट मांगे

ADVERTISEMENTS

⏭️ घर—घर जाकर पार्टी नीतियां व मोदी सरकार की कमियां बताईं

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां कांग्रेस पार्टी ने भी प्रचार में ताकत झोंक दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के दल क्षेत्र—क्षेत्र में जाकर पार्टी की नीतियां व मोदी सरकार की कमियां बताकर वोट मांग रहे हैं। वहीं पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल नीतियां समझा रहे हैं।

इसी क्रम में आज कांग्रेस कार्यक्रताओं ने नगर के नरसिंहबाड़ी व टम्टा मौहल्ला में घर—घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में प्रचार कर मतदान की अपील की। कांग्रेस कार्यक्रताओं ने जनता को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल युवा न्याय, युवा रोशनी, जय जवान, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही कहा कि भाजपा के शासन में युवा रोजगार के लिए दर—दर भटक रहे हैं और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। वहीं किसान अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलित है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी विभागों का निजीकरण करने में तुली है और अग्निवीर योजना लागू कर युवाओं के सेना में जाने का सपना बन्द कर दिया है।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति विष्ट महिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष राधा विष्ट, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, प्रदेश सचिव लता तिवारी, नगर महामंत्री, वैभव पाण्डे, गौरव वर्मा, प्रताप सिंह सत्याल, महेश आर्या, गोविन्द सिंह मेहरा, जितेंद्र अधिकारी, मदन डांगी, रमेश नेगी, संगम पाण्डे, देवेन्द्र कनवाल, उमेश कनवाल, हेम कांडपाल, सुरेश लाल टम्टा, मनोज जोशी, महिपाल सिंह राजपूत, लीला जोशी, तारा, धीरा, विद्या आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments