HomeAccidentबागेश्वर: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

बागेश्वर: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: अज्ञात वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बीते बुधवार की देर रात आरे के पास तेज गति के वाहन की चपेट में आने से दौरसों निवासी 25 वर्षीय दीपक गढ़िया पुत्र रमेश गढ़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। डा. गुंजन ने बताया कि घायल के सिर तथा चेहरे में गंभीर चोट है। सिर में 20 टाके लगे हैं। चेहरे में 15 सेमी का घाव है। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण घायल बेहोशी की हालत में था। उसे होश में लाने का अथक प्रयास किया गया। सिटी स्केन की सुविधा जिला अस्पताल में वर्तमान में नहीं है। जिसके कारण घायल को रात में ही रेफर किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। इधर, कोतवाल ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक किसी की तरफ से प्राथमिकी नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments