HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 'चुनाव आया है' गीत से जागरूक होंगे मतदाता

अल्मोड़ा: ‘चुनाव आया है’ गीत से जागरूक होंगे मतदाता

ADVERTISEMENTS

✍🏽 स्वीप टीम ने किया तैयार, जिलाधिकारी तोमर ने किया लांच

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: इस बीच जिला मजिस्ट्रेट विनीत कुमार एवं स्वीप की नोडल अधिकारी/सीडीओ के निर्देशन में जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी क्रम में स्वीप टीम ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘चुनाव आया है’ ​शीर्षक से एक गीत तैयार किया है। जिसे आज जिलाधिकारी ने लांच किया।

इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर ने कहा कि यह गीत मतदाताओं को जागरूकता में मददगार साबित होगा। उन्होंने स्वीप टीम को नई—नई पहलों से मतदाता जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। यह गीत सुनील रावत ने तैयार किया है जबकि म्यूजिक और कंपोजिंग अनिल रावत की है। इसके लिए डीएम ने पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी एडी बलोदी समेत स्वीप टीम के सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments