HomeAccidentउत्तराखंड : खाई में गिरी टाटा सूमो; दो लोगों की मौत, 10...

उत्तराखंड : खाई में गिरी टाटा सूमो; दो लोगों की मौत, 10 घायल

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

Uttarakhand News | रविवार को टिहरी गढ़वाल जिले में दर्दनाक हादसा हो गया, यहां दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 घायल है।

ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 10:30 बजे करीब गजा से चम्बा जा रही टाटा सूमो अनियंत्रित होकर दुआकोटी गांव के पास लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन के गिरते ही स्थानीय लोग खाई में उतरे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इस बीच सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब तक टीम पहुंची तब तक दो लोगों की जान जा चुकी थी। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

हादसे में धर्मवीर असवाल 45 पुत्र कर्म सिंह असवाल निवासी कठुड़ टिहरी और कुमारी रितिका 22 निवासी फलसारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास पांडे 35 निवासी मटियाली, साक्षी 19 निवासी पाली, कलापति 60 निवासी उत्तरकाशी, विरेंद्र 52 निवासी फलसारी, सृष्टि 11 पुत्री अनिल, पूजा 22 पुत्री खुशीराम निवासी पाली, अंश 8 पुत्र अनिल और गौतम 19 पुत्र सुभाष निवासी उत्तरकाशी घायल हो गए।

जिला आपदा अधिकारी ब्रिजेश भट्ट ने बताया, दुआकोटी के पास एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। घायलों को गजा अस्पताल और नरेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments