HomeAccidentजम्मू-श्रीनगर के रामबन में दर्दनाक सड़क हादसा; खाई में गिरी टैक्सी, 10...

जम्मू-श्रीनगर के रामबन में दर्दनाक सड़क हादसा; खाई में गिरी टैक्सी, 10 लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS

Jammu-Kashmir News | जम्मू-कश्मीर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को जम्मू से श्रीनगर जा रही एक यात्री कैब (SUV) रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी रामबन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर जा रही यात्री टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और जिले के बैटरी चश्मा इलाके के पास लगभग 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया, “जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन इलाके में बैटरी चश्मा के पास एक यात्री टैक्सी गहरी खाई में गिर गई। पुलिस, राज्य आपदा प्रक्रिया बल (एसडीआरएफ) और सिविल क्यूआरटी मौके पर पहुंच गए हैं, बचाव अभियान जारी है।”

अब तक 10 यात्रियों के शव खाई में से निकाल लिए गए हैं। मरने वालों में जम्मू के अंब घ्रोथा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपिन मुखिया भैरगंग शामिल हैं। इस बीच, पुलिस ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और मृत व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। संदेह है कि मृतक लोग श्रीनगर की ओर जा रहे श्रमिक थे।

केंद्रीय मंत्री बोले- मरने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं

इस बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने दुखद सड़क दुर्घटना के बारे में जानने के बाद रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक से बात की, जिसमें बैटरी चश्मा के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री टैक्सी के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गयी। डॉ. सिंह ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव अभियान जारी है। मैं लगातार संपर्क में हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments