HomeUttarakhandDehradunलोकसभा चुनाव 2024 : वाहनों का किराया मिलेगा दोगुना, 150 रूपये खाने...

लोकसभा चुनाव 2024 : वाहनों का किराया मिलेगा दोगुना, 150 रूपये खाने के लिए

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

देहरादून | अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) के अन्तर्गत राज्य में अभी तक 3 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई है। सबसे अधिक जब्ती 81 लाख मूल्य की हरिद्वार में, 71 लाख मूल्य की उधम सिंह नगर में और 67 लाख मूल्य की देहरादून में जब्ती हुई है।

ADVERTISEMENTSAd

एनडीपीए एक्ट के मामलों में 1 करोड़ एक लाख मूल्य की जब्ती, एक्साइज की 1 करोड़ 3 लाख मूल्य की जब्ती और 48 लाख रूपये कैस की जब्ती हुई है। पुलिस ने 3.25 करोड़ मूल्य की जब्ती, आबकारी विभाग ने 27 लाख की जब्ती आचार संहिता लगने के बाद की है। ईएसएमएस पर सभी एक्टिविटी को दर्ज किया जाता है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन टीमों को पोलिंग बूथ तक लेने के लिए जिन वाहनों का इस्तेमाल किया जायेगा, इस बार उनका किराया बढ़ाया गया है। पहले छोटे वाहनों के लिए 750 रूपये, बड़े वाहनों के लिए 1800 रूपये उनके किराये का शुल्क तय किया गया था, इस बार इसको बढ़ाते हुए छोटे वाहनों के लिए 1430 रूपये बड़े वाहनों के लिए 2840 रूपये और 30 सीटर से बड़े वाहनों के लिए 3800 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया शुल्क तय किया गया है।

ईंधन का शुल्क अलग से वहन किया जायेगा। वाहन चालकों के लिए पहली बार 150 रूपये प्रतिदिन उनके खानपान के लिए और 200 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय उपलब्ध कराया जायेगा। पोलिंग पार्टियों के साथ जाने वाले वाहनों के चालकों को रहने और खाने की व्यवस्था संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से की जायेगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जानकारी मिली है कि निर्वाचन के समय शादियों की तिथियां भी आ रही है, इसको देखते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, आरटीओ और एआरटीओ को निर्देश दिये गये हैं कि इस तरह से वाहनों का प्रबंध करें कि वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए प्रर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध रहें।

नानकमत्ता में हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखें क्या बोले SSP …

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments