HomeBreaking Newsलोकसभा चुनाव : पुलिस की पैनी नजर, ज्यादा कैश लेकर निकले तो...

लोकसभा चुनाव : पुलिस की पैनी नजर, ज्यादा कैश लेकर निकले तो खैर नहीं !

ADVERTISEMENTS
📌 कूल तिराहे पर अवैध शराब के साथ 01 गिरफ्तार

📍 उधर चौकी इंचार्ज खैरना का सघन चेकिंग अभियान

सीएनई रपोर्टर, खैरना/गरमपानी। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्तों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग किये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी क्वारव अपर उप निरीक्षक गोविंदी टम्टा द्वारा टीम गठित कर कूल तिराहा क्वारब के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी ईश्वरी सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी ग्राम कूल पोस्ट प्यूडा थाना भवाली नैनीताल उम्र 48 वर्ष के कब्जे से अवैध 90 पव्वे शराब दबंग मार्का बरामद हुई। जिस पर उसके खिलाफ थाना भवाली में 60 Ex act उक्त के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपर उप निरीक्षक गोविंदी टम्टा, कांस्टेबल 520 आनंद राणा, हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश शामिल रहे।

उधर चौकी इंचार्ज खैरना धर्मेन्द्र कुमार द्वारा भी लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने व अनाधिकृत रूप सेे धनराशि ले जानेे वालों पर नजर रखी जा रही है।

सघन चेकिंग के दौरान उन्होंने हाईवे पर तमाम वाहनों को रोक सवार लोगों की तलशी ली। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लगी आचार संहित का अनिवार्य रूप से पालन करें। इस दौरान 01 लाख से अधिक धनराशि ले जाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक अभियान जारी रहेगा। इस दौरान उनके साथ कांस्टेबल प्रयाग जोशी व अन्य भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments