HomeUttar PradeshVarun Gandhi से लेकर बृज भूषण तक, किसे मिलेगा टिकट? BJP की...

Varun Gandhi से लेकर बृज भूषण तक, किसे मिलेगा टिकट? BJP की तीसरी सूची आ रही है……….

ADVERTISEMENTS

BJP Lok Sabha Candidate List Update: BJP उम्मीदवारों की तीसरी सूची जल्द ही घोषित हो सकती है। सबसे ज्यादा निगाहें उत्तर प्रदेश पर हैं, यहां 24 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होनी है. चर्चा है कि इन्हीं को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम है। पहली लिस्ट में BJP ने UP की 51 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 6 सीटें सहयोगी पार्टी के खाते में गई हैं.

दरअसल, सहारनपुर, पीलीभीत और मुरादाबाद वो सीटें हैं जहां पहले चरण में मतदान होना है, लेकिन अभी तक BJP ने इन पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं. इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा पीलीभीत सीट को लेकर है, यहां पार्टी ने भले ही Varun Gandhi को अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है लेकिन उन्होंने नामांकन पत्र खरीदकर यह साफ कर दिया है कि वह यहां से चुनाव लड़ेंगे. अब देखना यह है कि BJP इसे लेकर क्या रुख अपनाती है.

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

माना जा रहा है कि अगले एक से दो दिनों के भीतर BJP उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है. इसके बाद उन सभी सीटों से सस्पेंस खत्म हो जाएगा, यहां उम्मीदवार को लेकर संशय है. इसमें कैसरगंज, बरेली, गाजियाबाद, कानपुर, सुल्तानपुर, बलिया, रायबरेली समेत कई सीटें शामिल हैं। चर्चा यह भी है कि BJP की लिस्ट में देरी की वजह विपक्षी दलों द्वारा अपनी रणनीति और चेहरे साफ करने का इंतजार भी हो सकता है.

पहली सूची में 45 पुराने चेहरे

BJP उम्मीदवारों की पहली सूची में UP की 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए हैं. इनमें से 45 वे चेहरे हैं जिन पर BJP ने दोबारा दांव लगाया है जबकि चार नए उम्मीदवारों को मौका मिला है. इसमें जौनपुर से कृपा शंकर सिंह, श्रावस्ती से साकेत मिश्रा, अंबेडकर नगर से रितेश पांडे और नगीना से ओम कुमार का नाम शामिल है. चर्चित सीटों पर नजर डालें तो पार्टी ने मथुरा से हेमा मालिनी, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी और नोएडा से महेश शर्मा को दोबारा मौका दिया है।

BJP 74 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

NDA गठबंधन के तहत BJP ने UP में 74 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जबकि 6 सीटें सहयोगी दलों के पास गई हैं. RLD को बिजनौर और बागपत, सुभासपा को घोसी, अपना दल (एस) को दो सीटें और निषाद पार्टी को एक सीट मिली है। सुभासपा ने घोसी से अरविंद राजभर को अपना उम्मीदवार बनाया है. RLD ने बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से राजकुमार सांगवान को टिकट दिया है.

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments