HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बलेनो कार से बरामद हुआ 2 लाख से अधिक कैश

हल्द्वानी : बलेनो कार से बरामद हुआ 2 लाख से अधिक कैश

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | अगर आप भी किसी वाहन या साथ में कैश लेकर चल रहे है तो सतर्क हो जाए, लोकसभा चुनाव को लेकर लगाई गई आदर्श आचार संहिता के बाद ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चल रहा है। ऐसे में अगर आप अनाधिकृत रूप से 50 हजार से अधिक कैश लेकर चल रहे तो आपसे पूछताछ की जाएगी।

यहां थानाध्यक्ष कालाढूंगी भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस टीम/ एसएसटी टीम ने चौकी बैलपड़ाव के पास चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ऐसे में वाहन संख्या- यूके-18एल-6363 कार बलेनो को चैक किया तो वाहन स्वामी नवचेतन सुधा पुत्र राजकुमार निवासी- गढ़ीनेगी काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर के वाहन से कुल- 206000 रूपये (दो लाख छः हजार रूपये) बरामद किये गए। बरामद राशि के सम्बन्ध में वाहन स्वामी नवचेतन सुधा कोई भी स्पष्ट जानकारी/प्रमाण नहीं दे पाया। उक्त धनराशि जमा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम में राजेश कुमार (टीम प्रभारी), सुरजीत सिंह रावत, हे.का. ह्रदयेश कुमार, का. ललित बिष्ट, वन आरक्षी तारादत्त, हो.गा. मोहन चन्द्र जोशी, सन्तोष गोस्वामी (वीडियाग्राफर) शामिल रहे।

आचार संहिता : कार चालक ने रखे थे 95 हजार कैश, धनराशि हुई जब्त

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments