HomeBreaking Newsआचार संहिता : कार चालक ने रखे थे 95 हजार कैश, धनराशि...

आचार संहिता : कार चालक ने रखे थे 95 हजार कैश, धनराशि हुई जब्त

ADVERTISEMENTS

👉 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस का सघन वाहन चैकिंग अभियान

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव को लेकर लगाई गई आदर्श आचार संहिता के बाद अनाधिकृत रूप से 50 हजार से अधिक कैश लेकर चल रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस क्रम में निरंतर वाहनों की चेकिंग चल रही है। पुलिस ने यहां नया गांव में एक कार चालक के पास से 95000 रुपये कैश बरामद किए हैं। धनराशि का स्पष्ट कारण नहीं बताए जाने के चलते कैश जब्त कर लिया गय है।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।

बरामद रुपयों को लेकर नहीं दे पाया कोई प्रमाण

 धनराशि हुई जब्त : इसी क्रम में पालन में SST टीम द्वारा नया गाँव पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK-04AJ-1427 बुलेरो स्वामी आदित्य अमर पुत्र सुशील प्रकाश निवासी अशोका निकेतन दिल्ली ईस्ट के वाहन से कुल 95000 रुपये बरामद किये गए। आदित्य अमर से उक्त धनराशि के संबंध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट जानकारी/ प्रमाण नहीं दे पाया। उक्त धनराशि जमा कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीममें टीम प्रभारी कुणाल बिष्ट, अ.उ.नि. विजय कुमार व कांस्टेल टीका राम शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments