HomeUttarakhandAlmoraजीना जयंती: आदर्शों पर चलना ही जीना को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, डा....

जीना जयंती: आदर्शों पर चलना ही जीना को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, डा. उपे्रती व खेतवाल जीना अवार्ड से सम्मानित, सांसद ने सुनौली पहुंचकर किया याद

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. सोबन सिंह जीना की 111वीं जयंती पर यहां विविध जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। स्व. जीना को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। रैमजे इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2020 का जीना अवार्ड से अल्मोड़ा के डा. उप्रेती व बागेश्वर के खेतवाल को मिला।
जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में रैमजे इण्टर कॉलेज के सभागार में आयोजित जीना जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं विधायक रघुनाथ सिंह चैहान ने कहा कि स्व. जीना के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर वर्ष 2020 का जीना अवार्ड से अल्मोड़ा के डा. जय दत्त उप्रेती तथा बागेश्वर के व्यवसायी दलीप सिंह खेतवाल को सम्मानित किया गया। इनके अलावा अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा में सफल मेघावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जीना जयंती न्यास के संरक्षक एवं पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जीना जयंती न्यास के अध्यक्ष मोहन सिंह रौतेला, अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, उलोवा के पूरन चंद्र तिवारी व दया कृष्ण काण्डपाल, कैलाश चंद्र गुरूरानी, चंद्रमणि भट्ट, एड. पंकज लटवाल, पूरन सिंह कैड़ा, पूरन सिंह तिवारी, किशन सिंह मलाड़ा आदि मौजूद थे। संचालन न्यास के मंत्री डॉ. बीडीएस नेगी ने किया।
स्व. सोबन सिंह जीना की 111वीं जयंती पर उनके गांव में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व कई अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. शोबन सिंह जीना की 111वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली सुनौली पहुंचकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम सीमित रहा। सांसद ने बताया कि सुनौली गांव का सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयन किया गया है। सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत सुनौली का विकास किया जायेगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि स्व. जीना विधि वेता, कर्मठ समाज सेवी, कुशल पत्रकार व सिद्वान्तों की राजनिति के मसीहा थे। उन्होंने उनके आदर्शों पर चलने पर आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, पूर्व नगर अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान हेमन्त आर्य, लक्ष्मण सिंह, महेंद्र सिंह, दीपक बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


जिला बार एशोसिएशन अल्मोड़ा द्वारा आयोजित जीना जयंती कार्यक्रम में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, सचिव भूपेंद्र मियान, एडवोकेट पंकज लटवाल, केवल सती, कुंदन भंडारी, पूरन सिंह कैड़ा, विनोद पंत, गोधन सिंह बिष्ट, हरीश चिलवाल, गणेश महेता सहित आदि अनेक अधिवक्तागण मौजूद थे। एसएसजे परिसर में हुए कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. केसी जोशी, कुलानुशासक डाॅ. संजीव आर्या, प्रो. बीडीएस नेगी, एके त्रिपाठी, डाॅ. हेमलता आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments