HomeAccidentउत्तराखंड : सड़क हादसे में भाजपा नेता की दर्दनाक मौत, पत्नी—बच्चे गंभीर

उत्तराखंड : सड़क हादसे में भाजपा नेता की दर्दनाक मौत, पत्नी—बच्चे गंभीर

CNE DESK/हरिद्वार से एक दु:खद हादसे की खबर आई है। यहां भाजपा नेता की कार की एक ट्रक से हुई भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में भाजपा नेता संजय कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी व दो बच्चों की हालत गंभीर बनी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादराबाद से धनोरी जाते समय यह हादसा हुआ। सामने से आ रहे एक ट्रक की कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें निकटवर्ती अस्पताल भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार है।

बतया जा रहा है कि यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ही संजय कुमार (45 साल) की मौत हो गई। बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर के अनुसार मृतक की पत्नी सुमन देवी और उनके बच्चे अभिजीत (12 साल) और बेटी तनुश्री (15 साल) का निजी उपचार चल रहा है। उनकी हालत भी अत्यंत गंभीर है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments