HomeUttarakhandAlmoraनन्ने—मुन्ने बच्चों को छोड़ महिला फरार, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

नन्ने—मुन्ने बच्चों को छोड़ महिला फरार, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

🔥 अल्मोड़ा में सब बेचकर हल्द्वानी आया था परिवार

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। दो बच्चों की मां अपने पति व दो नन्हे—मुन्ने बच्चों को छोड़ संदिग्ध हालातों में लापता हो गई है। ​पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी है। महिला के प्रेम—प्रसंग के चलते घर से फरार होने की आशंका जाहिर की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में महिला बैग टांगकर कहीं जाती दिखाई दे रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बच्चों को छोड़ महिला फरार

बच्चों को छोड़ महिला फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा के लमगड़ा विकासखंड के तोली निवासी सुंदर सिंह बर्गली की पत्नी हल्द्वानी से फरार है। हल्द्वानी के मुखानी थाने में पति ने पत्नी उषा की गुमशुदी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है।

सुंदर सिंह के अनुसार उसकी पत्नी दो माह पूर्व तक गांव में रहती थी। माता पिता न होने से वह गांव में सब कुछ बेचकर हल्द्वानी बच्चों के साथ आदर्श नगर में रहने लगा गत 6 मार्च को दिन में अचानक उसकी पत्नी दो बच्चों एक 4 साल की और दूसरी 6 महीने की बेटी को छोड़कर फरार हो गई।

सुंदर सिंह के अनुसार उसे शक है कि किसी पिथौरागढ़ निवासी युवक के साथ वह दिल्ली फरार हुई है। सुंदर सिंह ने पुलिस से पत्नी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। उसके अनुसार वह लगभग 3 तोला सोना और 50 हजार से अधिक रूपया लेकर गई है। घटना के पीछे सोशल मीडिया में दोस्ती की कहानी नजर आ रही है। स्थानीय बाजार में खंगाली गई सीसीटीवी कैमरा फुटेज में भी महिला घर से गायब होती दिखाई दे रही है। फुटेज में वह अकेले दिखाई दे रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments