HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: रिश्तेदारी में गए व्यक्ति का जंगल में मिला शव

बागेश्वर: रिश्तेदारी में गए व्यक्ति का जंगल में मिला शव

ADVERTISEMENTS

✍️ हत्या की आशंका जताई, राजस्व पुलिस की जांच शुरू

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राजस्व पुलिस क्षेत्र थापल बजवाड़ के पिंगलो जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। लोगों की सूचना के बाद राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक तीन दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी में गढ़वाल गए थे। मृतक के बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कृष्ण दयाल उर्फ लक्षण दयाल पुत्र दरबान सिंह निवासी ग्राम देवपुरी चमोली जिला अपनी रिश्तेदारी में गए थे, लेकिन तीन दिन बाद भी वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी कई जगह तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। शनिवार की देर शाम उनका शव थापल, बजवाड़ पिंगलों में शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना के बाद राजस्व उप निरीक्षण राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में लिया साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद उनका बेटा व अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक के बड़े बेटे हरीश कंडारी ने बताया की उनके मोबाइल नंबर पर वह दो दिन से संपर्क कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। उन्होंने हत्या की आंशका जताते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी है। राजस्व उप निरीक्षक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments