HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी तबीयत, एक्शन में आया...

लालकुआं : कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी तबीयत, एक्शन में आया खाद्य विभाग

ADVERTISEMENTS

रिपोर्टर, मुकेश कुमार

लालकुआं समाचार | लालकुआं में महाशिवरात्रि पर खराब गुणवत्ता वाला कुट्टू के आटे से बनी पुड़ी खाने से स्थानीय पत्रकार की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। मामले में पत्रकार ने कोतवाली में शिकायत की। वहीं मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आज दोपहर लालकुआं पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उक्त दुकान पर छापेमारी कर कुट्टू के आटे के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे है। उक्त कुट्टू का आटा बरेली की किसी कम्पनी का बताया जा रहा है फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताते चलें कि लालकुआं जवाहर नगर वार्ड नम्बर तीन निवासी पत्रकार विनोद अग्रवाल के पुत्र सक्षम अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर रखे व्रत को लेकर मैन बाजार स्थित शिव मदिंर के पास किराना स्टोर से कुट्टू के आटे के दो बंद पैकेट खरीदे थे। जिसके बाद देर शाम परिवार ने कुट्टू के आटे से बनी पुड़ी खाई तो पत्रकार विनोद अग्रवाल की पत्नी का अचानक जी मचलाने लगा और उल्टी होने लगी। पत्रकार विनोद अग्रवाल ने इस बारे में दुकानदार से पूछा तो दुकानदार उल्टा उनसे उलझ पड़ा। मामले को लेकर पत्रकार विनोद अग्रवाल ने शिकायत कोतवाली पुलिस दी और कार्रवाई की मांग की। साथ ही उनके द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचित किया गया। इधर मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद रविवार दोपहर लालकुआं पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उक्त दुकान पर छापेमारी कर कुट्टू के आटे के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य विभाग की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

lalkuan 10 march

इधर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि उन्हें उपभोक्ता विनोद अग्रवाल द्वारा शिकायत मिली थी कि उन्होंने मैन बाजार स्थित गनपत राम एंड संस किराना स्टोर से दो बंद पैकेट कुट्टू के आटे के खरीदे थे। जिसमें अजीब सी महक आ रही है तथा उक्त आटे से बनी पुड़ी खाने पर परिवार के लोगों की तबियत बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आटा बेचने वाली दुकान में छापेमारी कर आटे के पैकेट के नमूने एकत्र किए गए साथ ही काले नमक के भी नमूने लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता खराब सामान की ब्रिकी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments