HomeBreaking Newsयूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित, प्रदीप सिंह को पहला...

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित, प्रदीप सिंह को पहला स्थान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया जिसमें प्रदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रही हैं। आयोग ने इस बार कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन उम्मीदवारों में 304 उम्मीदवार सामान्य वर्ग, 78 उम्मीदवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 251 उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग, 129 अनुसूचित जाति और 67 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति के शामिल हैं।

यूपीएससी ने सिविल सेवा के लिए सितंबर 2019 में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इस साल फरवरी से अगस्त के बीच हुए साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया। परीक्षा के आधार पर आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए संस्तुति की गयी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments