HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में 5 आईएएस और 4 पीसीएस, 4 सचिवालय...

ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में 5 आईएएस और 4 पीसीएस, 4 सचिवालय सेवा और एक वित्त सेवा के अधिकारियों के दायित्व बदले

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पांच आईएएस ओर 9 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईएएस एस ए मुरुगेशन से निदेशक ओडिट की जिम्मेदारी वापस लेकर कर पीसीएस अमिता जोशी को इसका अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस अहमद इकबाल को अपर सचिव वित्त की नई जिम्मेदारी मिली है। उनसे अपर सचिव, कौशल विकास एवं सेवा योजना की जिम्मेदारी वापस ली गई है। आईएएस डा. आर राजेश कुमार को अपर सचिव, कौशल विकास एवं सेवा योजन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा निदेशक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास की भी गई जिम्मेदारी
दी गई है। आईएएस आनंद स्वरूप से अपर सचिव आयुष का पद भार वापस ले लिया गया है।

पीसीएस आलोक कुमार पांडे महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। पीसीएस झरना कमठान से निदेशक प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा का पदभार वापस ले लिया गया है। पीसीएस उदय राज सिंह को अपर सचिव, सिंचाई एवं लघु सिंचाई की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव परिवहन एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।

सचिवालय सेवा के देवेंद्र पालीवाल से अपर सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी लेकर अपर सचिव वित्त के पद पर मूल तैनाती दी गई है। इसी प्रकार सचिवालय सेवा के राजेंद्र सिंह नगन्याल को अपर सचिव आयुष का पद दिया गया है। इसी सेवा की गरिमा रौंकली से अपर सचिव आवास की जिम्मेदारी ले ली गई है। इसी सेवा की मायावती ढकरियाल को अपर सचिव आवास का पद दिया गया है। वित्त सेवा की अमिता जोशी को निदेशक आडिट की जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments