HomeAccidentलालकुआं ब्रेकिंग : मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग व्यापारी को अज्ञात वाहन...

लालकुआं ब्रेकिंग : मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग व्यापारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS

लालकुआं समाचार | यहां तहसील कार्यालय स्थित होण्डा एजेंसी के पास नैनीताल-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने घर से पैदल टहलने निकले बुजुर्ग व्यापारी को पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सूचना पर पहुचें परिजनों ने घायल हालत में बुजुर्ग व्यापारी को हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है, फिलहाल पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 5:30 बजे करीब घर से पैदल मॉर्निंग वॉक पर निकले मैन बाजार वार्ड नम्बर तीन निवासी 60 वर्षीय कैलाश चन्द्र अग्रवाल को तहसील कार्यालय स्थित होण्डा एजेंसी के पास नैनीताल-बरेली हाईवे पर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में कैलाश अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया जहां भर्ती बुजुर्ग व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

इधर परिजनों ने घटना की लिखित सूचना स्थानीय पुलिस को दी है, फिलहाल पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू दी है। वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक रही है। इधर पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यापारी को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन को जल्द पकड़ लिया जायेगा जिसको लेकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments