HomeAccidentमंदिर दर्शन को जा रहे परिवार की कार खाई में गिरी, 06...

मंदिर दर्शन को जा रहे परिवार की कार खाई में गिरी, 06 की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/ राजधानी देहरादून से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां डूंग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को आल्टो कार संख्या UK07DU-4719 त्यूणी से अटाल की ओर जाते समय लगभग 800 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। वाहन में 7 लोग सवार थे। हादसे में घटनास्थल पर 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 01 व्यक्ति गंभीर घायल है। वाहन में सवार सभी लोग चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे।

सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची। खाई में उतरकर सर्च अभियान चलाया और सभी शवों को लोगों की सहायता से खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस सुपुर्द किया गया, जबकि 1 घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में 25 वर्षीय सूरज पुत्र सुख बहादुर, 25 वर्षीय संजू पुत्र सुख बहादुर, 24 वर्षीय शीतल पत्नी सूरज, 22 वर्षीय संजना पुत्री बल बहादुर, 11 वर्षीय दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर, 6 वर्षीय यश पुत्र सूरज की हादसे में मौत हो गई। जबकि 35 वर्षीय जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर गंभीर घायल हैं। सभी एक ही परिवार के है जो त्यूणी देहरादून निवासी हैं। जो चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे।
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments