राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ उत्तराखंड का बजट सत्र

0
राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ उत्तराखंड का बजट सत्र

देहरादून | उत्तराखंड विधानसभा (विस) का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट सत्र सोमवार को सुबह 11 बजे से राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण से शुरू होगा गया है।


ADVERTISEMENTS

रविवार को हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में आज से आगामी 01 मार्च तक के उपवेशनों का कार्यकम निश्चित किया गया। इसके अनुसार, राज्यपाल पूर्वाहन 11 बजे अपना अभिभाषण सदन में प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद अपराहन 3 बजे विस अध्यक्ष द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण के पाठ का वाचन किया जाएगा। मंगलवार 27 फरवरी को विभिन्न अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। जबकि उसी दिन अपराह्न 12:30 बजे वित्तीय वर्ष, 2024-25 के आय-व्ययक का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS