HomeBreaking Newsहल्द्वानी : 10 दिन की पुलिस हिरासत में अब्दुल मलिक

हल्द्वानी : 10 दिन की पुलिस हिरासत में अब्दुल मलिक

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | 8 फरवरी को बनभूलपुरा में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को नैनीताल पुलिस ने शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया, मलिक को देर रात सेशन कोर्ट हलद्वानी में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने अदालत से अब्दुल मलिक की कस्टडी मांगी।

पुलिस की दलील थी कि मालिक से पूछताछ के लिए उन्हें कम से कम 10 दिन का समय चाहिए। इसके बाद कोर्ट ने अब्दुल मलिक को 6 मार्च तक 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मलिक अब 6 मार्च तक पुलिस कस्टडी में रहेगा। इसके बाद मामले की सुनवाई होगी।

नैनीताल पुलिस ने 8 फरवरी को हुए उपद्रव के आरोप में अब्दुल मलिक को मुख्य आरोपी बनाया है। क्योंकि अब्दुल मलिक ने ही सरकारी जमीन पर फर्जी दस्तावेज बनाकर वहां मस्जिद और मदरसे का निर्माण करवाया था। मलिक इस जमीन को अपना बता रहा था। इसी अवैध मदरसे और मस्जिद को तोड़ने के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस, नगर निगम और पत्रकारों पर हमला बोल दिया। जिसमें अब्दुल मलिक की भूमिका संदिग्ध रही। इस पूरे आरोप में अब्दुल मलिक लगातार फरार चल रहा था। लेकिन शनिवार सुबह अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी दिल्ली से हो गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments