HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर : नगर निगम ने 198 लोगों को थमाया अतिक्रमण हटाने का...

रुद्रपुर : नगर निगम ने 198 लोगों को थमाया अतिक्रमण हटाने का नोटिस, 15 दिन का समय दिया

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर समाचार | रुद्रपुर में एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने वाली है, इसके लिए नगर निगम ने काशीपुर बाईपास और डॉक्टर लाइन में 198 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया है। सभी लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है।

दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2018 में मुख्य बाजार में अतिक्रमण के दायरे में आए सैकड़ों निर्माण तोड़े गए थे। निर्माण तोड़ने के बाद निगम की ओर से फुटपाथ बनाकर टाइल्स बिछाई थी लेकिन कई जगह अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं हो सकी। इसको लेकर याचिकाकर्ता की ओर से दोबारा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इसके बाद अब नगर निगम की ओर से फिर से अतिक्रमण पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पूर्व में अतिक्रमण न हटाया जाए, इसके लिए बाइपास चौड़ीकरण की योजना को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। विधायक शिव अरोरा ने पैरवी कर योजना पर दोबारा कार्रवाई शुरू कराई थी।

मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा की काशीपुर बाईपास और डॉक्टर लाइन में 198 लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए गए हैं। सभी को अभिलेख दिखाने और अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। आठ फुट से 15 फीट तक सरकारी जमीन पर अतिक्रमण चिह्नित हुआ है। अगर लोगों ने अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया तो निगम की ओर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटाकर यहां सड़क चौड़ीकरण का काम होना है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments