HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : शादी की है पत्नी है मेरी...किन्नर के प्यार में दीवाने...

हल्द्वानी : शादी की है पत्नी है मेरी…किन्नर के प्यार में दीवाने युवक ने पिता-भाई को पीटा

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी से अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को किन्नर से प्यार हो गया। युवक ने किन्नर से शादी कर ली और फिर घर से चला गया। उसे रोकने पहुंचे पिता और भाई से युवक की जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला शांत कराया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

दरअसल, हल्द्वानी निवासी एक युवक युवक को किन्नर से प्यार हो गया। इसके बाद उसने किन्नर के साथ शादी भी कर ली। किन्नर से शादी की और उसके साथ घर से निकल गया। इधर परिजनों को इसकी भनक लगी तो शनिवार रात युवक के पिता और दो भाई उसे रोकने के लिए पीछे दौड़े। इस दौरान उन्होंने सिंधी चौराहे के पास युवक को पकड़ लिया। इस बीच युवक ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि ‘मैंने शादी की है इससे। यह मेरी पत्नी है।’ युवक के पिता और भाइयों ने जब उसे जबरन घर ले जाने की कोशिश की तो युवक ने मारपीट शुरू कर दी।

इसी बीच स्थानीय लोगों ने शोर-शराबा सुनकर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जब देखा तो पिता-पुत्र एक-दूसरे को पीट रहे थे। पास में खड़ा किन्नर भी गाली-गलौज कर रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। कुछ देर बाद युवक किन्नर के साथ चला गया और उसके पिता व भाई घर लौट गए। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया था। किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments