HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने पर चिंता, सुरक्षा की वकालत

अल्मोड़ा: महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने पर चिंता, सुरक्षा की वकालत

ADVERTISEMENTS

✒️ महिला कांग्रेस कमेटी का नारी न्याय सम्मेलन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा महिला कांग्रेस द्वारा आज जिला कांग्रेस कार्यालय में नारी न्याय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा सरकार के रहते महिलाओं के उत्पीड़न व बलात्कार जैसे अपराधों में वृद्धि पर​ चिंता प्रकट की गई और महिलाओं की सुरक्षा व अधिकारों के लिए पुरजोर तरीके से आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज महिलाओं के न्याय के लिए लड़ाई लड़ा जाना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि उत्तराखण्ड में पिछले छः सालों से महिलाओं के उत्पीड़न व बलात्कार की घटनाएं बढ़ चली हैं। यही स्थिति देश की आबादी के आधे हिस्से में देखने को मिल रही है। इन्हीं घटनाओं के मद्देनजर उत्तराखण्ड में महिला कांग्रेस ने नारी न्याय सम्मेलन आयोजित कर रही है, ताकि इन घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाई जा सके। उन्होंने कहा कि नारी न्याय सम्मेलन प्रत्येक ब्लाक में आयोजित करके महिलाओं के अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाने का कार्य महिला कांग्रेस करेगी।

सम्मेलन का संचालन करते हुए प्रदेश सचिव लता तिवारी ने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार के रहते महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटनायें आये दिन घट रही हैं, लेकिन प्रदेश सरकार महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा करने में असफल हो रही है। कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, निर्मला काण्डपाल, जय जोशी, गीता पाण्डेय, फेमिना खान, तारा भण्डारी, हंसा बिष्ट, राधा तिवारी, हंसा मर्तोलिया, राधा टम्टा सरस्वती रोढिया, किरन आर्या, बीना पाण्डेय, पुष्पा पाण्डेय सहित दो दर्जन महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments