HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: एक साल पहले गुम बालिका रामनगर में नौकरी करते मिली

अल्मोड़ा: एक साल पहले गुम बालिका रामनगर में नौकरी करते मिली

ADVERTISEMENTS
✒️ पुलिस टीम ने सकुशल बरामद किया, परिजनों के सुपुर्द
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: एक साल पहले गुम हुई बालिका का आखिरकार पुलिस ने पता लगा ही लिया। जो नाराज होकर बिना बताए घर से चले गई थी। उसे रामनगर से सकुशल बरामद कर लिया गया। बताया गया है कि बालिका वहां नौकरी कर रही थी। जिसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
थाना सल्ट में 10 नवंबर, 2022 को एक व्यक्ति ने अपनी बालिका के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद सीओ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में एएचटीयू प्रभारी, महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट अल्मोड़ा ने गुमशुदा बालिका के बारे में जानकारी जुटाई। अथक प्रयासों से एक साल दो माह बाद यानी 11 फरवरी 2024 को बालिका को रामनगर नैनीताल से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बालिका ने बताया कि वह अपने परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई थी, जो वर्तमान में वहां नौकरी कर रही थी। पुलिस टीम ने बालिका को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के पश्चात सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों ने बताया कि वह अपनी बालिका के वापस आने की उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन इसके बाद भी अल्मोड़ा पुलिस ने उसे तलाश लिया। उन्होंने पुलिस टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में एएचटीयू प्रभारी/ अल्मोड़ा महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या, कांस्टेबल अनिल कुमार व महिला कांस्टेबल दशरथी सीपाल शामिल थीं।
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments