HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: हल्द्वानी से भटककर धौलछीना पहुंची महिला

अल्मोड़ा: हल्द्वानी से भटककर धौलछीना पहुंची महिला

ADVERTISEMENTS

✒️ मानसिक रुप से अस्वस्थ निकली महिला, पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: हल्द्वानी स्थित अपने घर से एक महिला भटककर अल्मोड़ा के धौलछीना पहुंच गई, जहां वह बाजार में भटकती दिखी। धौलछीना थाना पुलिस उसे सुरक्षा की दृष्टि से थाने ले गई। पता चला कि वह मानसिक रुप से अस्वस्थ है। बमुश्किल उसके परिजनों का पता लगाया और उन्हें सौंपा।

हुआ यूं कि आज सुबह थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला अकेली धौलछीना बाजार में इधर-उधर भटकती दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह महिला काफी देर से भटक रही है। पुलिस ने महिला से नाम व पता पूछा, तो महिला अपने बारे में कुछ नहीं बता पा रही थी। पुलिस टीम के साथ में मौजूद महिला होमगार्ड ने समझा-बुझाकर पूछताछ की, तो महिला ने अपने अल्मोड़ा निवासी जीजा का नाम बताया। पुलिस टीम महिला को सुरक्षा के दृष्टिगत थाना धौलछीना लाई। इसके बाद महिला के परिजनों का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म/व्हाट्सएप ग्रुप में महिला की फोटो भेजकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया।

व्हाट्सएप के माध्यम से महिला के अल्मोड़ा निवासी जीजा का पता चलने पर पुलिस टीम ने उसके जीजा से सम्पर्क कर उन्हें थाना धौलछीना बुलाया। महिला के जीजा व उसके परिजनों के थाना धौलछीना आने पर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बताया कि उक्त महिला कुछ समय पूर्व से मानसिक रुप से अस्वस्थ चल रही है, जो बिना बताए हल्द्वानी स्थित अपने घर से चली गई। मानसिक रुप से अस्वस्थ होने व घर से अचानक चले जाने पर सभी परिजन काफी परेशान थे और ढूंढखोज में लगे थे। महिला के सकुशल मिलने पर उनके द्वारा धौलछीना पुलिस की कार्य की सराहना की और आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र नेगी, महिला होमगार्ड बबीता व पिंकी बिष्ट शामिल रही।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments