HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सीएम के विरोध को आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

अल्मोड़ा: सीएम के विरोध को आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

ADVERTISEMENTS

✒️ चौघानपाटा में किया प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र​ सिंह भोज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा आगमन का विरोध किया। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के रुट पर जाकर विरोध करने के फिराक में ​थे, मगर पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध के लिए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में चौघानपाटा में एकत्र हो गए और उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और अंकिता भंडारी हत्याकांड में लिप्त वीआईपी की जांच व बेरोजगारी तथा अन्य मुद्दों को लेकर विरोध किया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के रूट पर जाने लगे तो पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाकर उन्हें रोका। लेकिन वे जिद पर अड़ गए। इस पर पुलिस से झड़प भी हुई। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता चौघानपाटा में सड़क पर ही बैठ गए।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। सीएम का कार्यक्रम निपटने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इनमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा बिष्ट, विनोद वैष्णव, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कुमार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष ललित सतवाल, गीता मेहरा, दीपा साह, तारा तिवारी, फैमिना खान, राधा टम्टा, दानिश खान, अख्तर हुसैन, किशन लाल, बाल विक्रम सिंह रावत, पवन मेहरा, मोहन सिंह देवली, संजू सिंह, अमित बिष्ट, गौरव सतवाल, संदीप विपुल कार्की, निर्मल रावत, देवेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह धोनी, मणिराज मटेला, कार्तिक साह, मनोज रावत, दीवान सिंह सतवाल, रमेश सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, शरद साह, बलवंत सिंह राणा, भीम सिंह सतवाल, अमन लटवाल, मंटू ओली आदि लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments