HomeNationalजम्मू-कश्मीर : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की...

जम्मू-कश्मीर : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जम्मू | जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS

पुलिस ने रविवार को यहां बताया कि एक परिवार के पांच सदस्य शनिवार देर रात कार से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान सलोरा में कार एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल है, जिसे जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने कहा, “मृतकों के शवों को कानूनी औपचारिकताओं के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया है।” उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments