HomeAccidentहल्द्वानी : बीमार पिता को इलाज के लिए एम्स ले जाते समय...

हल्द्वानी : बीमार पिता को इलाज के लिए एम्स ले जाते समय हुआ हादसा, पिता की मौत, बेटी गंभीर

हल्द्वानी समाचार | मुखानी थाना क्षेत्र के कटघरिया निवासी पिता-पुत्री की कार ऋषिकेश जाते समय रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पिता और पुत्री दोनों घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी एसटीएच अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार मोहिनी कॉलोनी कठघरिया थाना मुखानी हल्द्वानी निवासी 65 वर्षीय दिवाकर सिंह बिष्ट का स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा था। गुरुवार सुबह उनकी पुत्री 32 वर्षीय अदिति बिष्ट पिता दिवाकर को उपचार के लिए कार से ऋषिकेश एम्स ले जा रही थी।

हल्द्वानी रोड पर ग्राम नमूना के पास अचानक से अदिति से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस घटना में अदिति एवं उनके बीमार पिता को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची बरहैनी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी बाजपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हल्द्वानी को हल्द्वानी के एसटीएच चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया। एसटीएच हल्द्वानी में उपचार के दौरान दिवाकर सिंह बिष्ट की मौत हो गई। अदिति का उपचार जारी है। दिवाकर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments