HomeBreaking Newsनैनीताल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी; सफेद हुई नैना पीक

नैनीताल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी; सफेद हुई नैना पीक

ADVERTISEMENTS

Snowfall in Nainital | लंबे इंतजार के बाद सरोवर नगरी की सबसे ऊंची नैना पीक (Naina Peak) की चोटी में मौसम के पहले हिमपात का नजारा देखने को मिला। नगर के अन्य क्षेत्रों में बीती आधी रात से शुरू हुई बारिश का क्रम उर्वरत जारी है। मौसम में आए बदलाव से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम के बदले मिजाज से पर्यटन कारोबार का सूखा खत्म होने की उम्मीद है।

नैना पीक में एक इंच हिमपात हुआ है और अधिक हिमपात के आसार बने हुए हैं। इधर नगर के अन्य क्षेत्रों में रात 12 बजे से बारिश शुरू हो गई थी, जो अपराह्न 11 बजे तक जारी है। करीब दो माह बाद बारिश का सूखा खत्म हुआ है। साथ ही हिमपात की मुराद भी पूरी हो गई है।

ऐसे ही रहा तो मैदानी इलाकों में भी होगी बारिश

मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहा तो नगर के निचले क्षेत्रों में भी हिमपात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इधर नगर के अंतिम छोर किलबरी में भी हल्का हिमपात होने की खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। इसके दो दिन तक सक्रिय रहने की संभावना है। जिस कारण नगर में हिमपात के आसार बने हुए हैं।

ठंड से ठिठुरे लोग

बारिश के चलते नगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसका सामान्य जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए हैं। जी आई सी विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 9 व न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 70 प्रतिशत बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments