HomeAccidentअल्मोड़ा : अचानक फिसला पांव और सड़क से 40 फीट नीचे जा...

अल्मोड़ा : अचानक फिसला पांव और सड़क से 40 फीट नीचे जा गिरा व्यक्ति

ADVERTISEMENTS
📌 संकटमोचक बने जनप्रतिनिधि अमित साह, तत्काल पहुंचाया अस्पताल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित साह ने अपने एक सच्चे समाजसेवी होने का फर्ज अदा किया है। पांव फिसलने से सड़क से लगभग 40 फीट नीचे गिरे एक व्यक्ति की उन्होंने समय से मदद की। खास बात यह है कि उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार करने की बजाए संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए घायल को तत्काल अपने निजि वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया।

अचानक फिसला पांव

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर सायं लक्ष्मेश्वर बाइपास के आगे एक व्यक्ति घनश्याम बिष्ट पांव फिसलने से ऊपर रोड धार की तुनी मार्ग से नीचे रानीखेत रोड में गिर गए। जिससे उन्हें काफी चोट आई। तत्काल सूचना पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू मौके पर पहुंचे। 108 के समय से ना पहुंचने पर अमित साह के द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहा डॉक्टर ने तत्काल उनका उपचार शुरु कर दिया।

तत्काल नहीं मिलती मदद तो अनहोनी हो जाती

इधर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 51 वर्षीय घनश्याम बिष्ट यहां लक्ष्मेश्वर बाइपास के पास किराये के अवास पर रहते हैं। बीती शाम वह लगभग 40 फीट की ऊंचाई से निचली सड़क पर पांव फिसलने के बाद जा गिरे। वह लहूलुहान हालत में थे। उस वक्त यदि उन्हें तत्काल उपचार नहीं मिलता तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। संयोग से भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’ मौके पर पहुंच गए। उनकी सूझबूझ से तत्काल घायल को उपचार मिल गया।

गणतंत्र दिवस पर भी हुए सम्मानित

विदित हो कि भाजपा नगर अध्यक्ष को गणतंत्र दिवस पर भी पुलिस द्वारा सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया था।एक युवा के रूप में लोगों की मदद करने के लिए अमित साह मोनू काफी लोकप्रिय भी हैं। घायल को चिकित्सालय ले जाने में अमित साह मोनू के साथ राजेंद्र सिंह भाकुनी, पियूष पांडे, कमल कुमार बिष्ट, मनोज साही, पंकज भैसोड़ा, अभिषेक जोशी, अनुज साह, ललित बिष्ट भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments