HomeAccidentहल्द्वानी : देर रात हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर

हल्द्वानी : देर रात हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर

हल्द्वानी समाचार | स्टैण्डर्ड स्वीट्स से भोलानाथ गार्डन को जाने वाले मार्ग में देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे युवक का उपचार जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि दुर्घटना रामपुर रोड स्थित स्टैण्डर्ड स्वीट्स से भोलानाथ गार्डन को जाने वाली लिंक रोड पर हुई, बाइक संख्या यूके 04 एई- 9972 संभवतः अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।

पुलिस ने घायल बाइक सवार को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान देवेंद्र परगाई पुत्र शंकर दत्त निवासी खमारी ओखलढूंगा नैनीताल की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति रमेश जोशी पुत्र नारायण दत्त निवासी रामगढ़ का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसा कैसे हुआ, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खगाले जा रहे हैं।

अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं? तो ये ई-गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments