HomeAccidentशराब के नशे में बाइक सवार को मारी टक्कर, कार सीज, चालक...

शराब के नशे में बाइक सवार को मारी टक्कर, कार सीज, चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, खैरना/गरमपानी। शराब पीकर वाहन चलाकर बाइक सवार को टक्कर मारने वाले चालक को खैरना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कार सीज कर डीएल निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी है।

पुलिस के अनुसार गत रात्रि में खैरना चौकी पुलिस को डायल 112 द्वारा सूचना मिली कि दो पाखी के पास दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई है। इस सूचना पर प्रभारी चौकी खैरना उप निरीक्षक दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने पाया कि वाहन कार संख्या UK04J0720 को द्वाराहाट अल्मोड़ा निवासी चालक, चलाकर द्वाराहाट से हल्द्वानी जा रहा था‌। चेक करने पर चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाकर भवाली की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल संख्या UK01A2954 में रॉन्ग साइड जाकर टक्कर मार दी। जिसे अंतर्गत धारा 185/202/207 एमबी एक्ट में गिरफ्तार कर कार को सीज कर कब्जे पुलिस लिया गया। चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट आरटीओ हल्द्वानी को भेज दी गई है।पुलिस टीम में चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के साथ कांस्टेबल जगदीश धामी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments