HomeAccidentहल्द्वानी : डंपर की चपेट में आये बाइक सवार, एक की मौत...

हल्द्वानी : डंपर की चपेट में आये बाइक सवार, एक की मौत एक घायल

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | रामपुर रोड में सरगम सिनेमा हॉल के पास देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात बाइक सवार दो लोग सरगम सिनेमा हॉल के पास से गुजर रहे थे इस दौरान सामने से आ रहे डंपर की चपेट में बाइक आ गई, हादसे के बाद दोनों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में बाइक के पीछे बैठे 40 वर्षीय संजय नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं बाइक चला रहे सूरज कुमार नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं हादसे में घायल सूरज का इलाज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है।

बताया जा रहा कि मृतक व्यक्ति नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को सीज कर दिया गया है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments