HomeBreaking Newsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे अयोध्या, जय श्री राम के नारों की गूंजा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे अयोध्या, जय श्री राम के नारों की गूंजा परिसर

ADVERTISEMENTS
हेलिकाफ्टर से पुष्प वर्षा

CME DESK/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर प्राण-प्रतिष्ठा की शुरूआत होगी।

Ram Mandir Pran Pratishtha Live:

अयोध्या में राम लला विराजने के पल के साक्षी बनने बिग बी अमिताब बच्चन, अभिषेक बच्चन, जैकी श्राव सहित तमाम बड़ी हस्तियां काफी पहले से पहुंच गई है। तेलुगु सुपरस्टार राम चरण और चिरंजीवी भी वहां मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत पूर्व से ही मंदिर परिसर में हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ संपूर्ण व्यवस्था पर नजर बनाए हैं।

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में 14 जोड़े यजमान होंगे। मंदिर गर्भगृह में 51 इंच की मूर्ति स्थापित की गई है। जिसका निर्माण मैसूर के मूर्तिकार अरूण योगीराज ने किया है। कल 23 जनवरी से मंदिर परिसर आम जन के लिए खोल दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments