HomeAccidentहादसा : हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, देखें वीडियो

हादसा : हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | आज सुबह हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानीबांगर मोड़ पर रोडवेज और सिडकुल की बस में भिड़ंत हो गई। दोनों बसों के आपस में टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई, घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। इतने में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। फिलहाल कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।

चोरगलिया थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि, घने कोहरे के चलते हादसा हुआ है, हादसे में दोनों बसों के साथ यात्री घायल हुए हैं सभी घायलों को अस्पताल को भेजा गया है। कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है। दोनों बसों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे कर यातायात को सुचारु करवा दिया गया है।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments