HomeAccidentअल्मोड़ा : मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने पूर्व प्रधान को कुचला, मौत...

अल्मोड़ा : मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने पूर्व प्रधान को कुचला, मौत – देखें हादसे का वीडियो

अल्मोड़ा समाचार | माल रोड में जाखनदेवी के पास सीवर लाइन बिछाने के काम में लगे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने पूर्व प्रधान को कुचल दिया। आनन फानन में गंभीर घायल को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इन दिनों माल रोड में जाखनदेवी के पास सीवर लाइन बिछाई जा रहीं है। कार्य के चलते चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है, जबकि दो पहिया वाहनों का संचालन जारी है। गुरुवार दोपहर सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा था इसी दौरान विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत बिमौला निवासी पूर्व प्रधान हरीश बिष्ट (50) अपने घर से बुलेट पर लक्ष्मेश्वर तिराहे से नगर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच जाखनदेवी के पास विपरीत दिशा से आ रहे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली उन्हें घसीटते हुए पैराफिट से जा टकराई। इस घटना में उनका शरीर कुचल गया।

सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। भाजपा कार्यकर्ता सज्जन लाल टम्टा ने पूर्व सभासद अमित साह मोनू और अन्य लोगों की मदद से उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रैक्टर सीज कर लिया गया है।

पूर्व प्रधान की मौत पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने कार्यदाई संस्था के खिलाफ आक्रोश जताया। लोगों का कहना है कि कार्यदाई संस्था लापरवाही से काम कर रही है और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments