HomeUttarakhandNainitalSchool News: नैनीताल जिले के इन इलाकों में कल स्कूल रहेंगे बंद

School News: नैनीताल जिले के इन इलाकों में कल स्कूल रहेंगे बंद

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते कल शुक्रवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी व रामनगर के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

 

जारी आदेश के मुताबिक, अपर जिला मजिस्ट्रेट पी.आर. चौहान ने बताया कि भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में 19 जनवरी (शुक्रवार) को शीतलहर एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के मैदानी क्षेत्रों के हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी व रामनगर में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है।

 

अपर जिला मजिस्ट्रेट पी.आर. चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 19 जनवरी (शुक्रवार) को जनपद के मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी व रामनगर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

 

 

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments