HomeBreaking Newsदुःखद खबर : पुलिस की बस खड़े ट्रक से टकराई; तीन पुलिसकर्मियों...

दुःखद खबर : पुलिस की बस खड़े ट्रक से टकराई; तीन पुलिसकर्मियों की मौत, 13 घायल

ADVERTISEMENTS

होशियारपुर | पंजाब में होशियारपुर के निकट बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण पुलिस की बस सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई जिसमें पंजाब सशस्त्र पुलिस जालंधर के एक महिला समेत तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना होशियारपुर से 54 किलोमीटर दूर अड्डा ऐमा के निकट हुई। बस जालंधर से गुरदासपुर जा रही थी और घने कोहरे के कारण सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र लांबा ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी और यही दुर्घटना का कारण बना।

दुर्घटना में बस चालक गुरप्रीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक हरदेव सिंह और कांस्टेबल शालू राणा की मौत हो गई। घायलों में उप निरीक्षक तिलक राम और एएसआई विजय कुमार को दासुया के अस्पताल में और एएसआई कुलदीप सिंह, संजीव कुमार, हरदीप कौर सहित अन्य को मुकेरियां के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले की जांच मुकेरियां पुलिस कर रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments