HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/बागेश्वर: विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई

अल्मोड़ा/बागेश्वर: विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई

ADVERTISEMENTS

👉 इधर रामकृष्ण कुटीर, तो उधर एबीवीपी ने किए कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: आज स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं बागेश्वर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर स्वामी जी के विचारों व संदेश का व्यापक उल्लेख हुआ। उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण हुआ।

अल्मोड़ा: आज यहां रामकृष्ण कुटीर द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को हर्षोल्लास से मनाई गई। आश्रम परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के समक्ष सभा की गई। स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट अपने संबोधन में कुलपति एस एस जे विश्वविद्यालय के प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और आध्यात्मिक संदेश को युवाओं तक ले जाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर से हो रहे प्रयासों की जानकारी दी और स्वामी विवेकानंद सर्किट बनाने की योजना के बारे में बताया। पूर्व स्वास्थ निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल ने स्वामी विवेकानंद के संदेश ‘उठो—जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्ति न हो।’ पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। सैनिक स्कूल की छात्र प्रज्ञा पांडेय ने गीता पाठ किया जबकि मोहित असवाल, राजेश गिरी व चंचल बार ने स्वामी जी के जीवन पर भाषण दिए। इस अवसर पर प्रदेश के अलग—अलग जनपदों से आए लगभग 170 असहाय लोगों को कंबल व राशन किट का वितरण किया गया।

बागेश्वर: विवेकानंद जयन्ती पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गोमती पुल स्थित विवेकानंद मूर्ति पर माल्यापर्ण किया। खोलिया विवेकानंद गरुड़, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज चौरासी, हिचौड़ी, कांडा आदि स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज देश को विवेकानंद सरीखे चरित्रवान व संस्कारवान युवाओं की सख्त जरूरत है। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य पर ध्यान देने को कहा। राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान आचार्य जगदीश जोशी, हिमांशु उपाध्याय, जगमोहन, अशोक थायत, गोपाल दत्त जोशी, रेवती देवी आदि उपस्थित थे।विवेकानंद इंटर कालेज मंडलसेरा में कार्यक्रम आयोजित किया। शिक्षा, खेल, एनसीसी आदि के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया। जिला सह संयोजक ललिता थापा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन एबीवीपी के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनके आदर्शो व विचारों से समाज को नई दिशा एवं दशा मिलती है । इस दौरान राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, अध्यक्ष चंदन परिहार, प्रदेश सह मंत्री सौरभ जोशी, नगर मंत्री पंकज, खजान सिंह टंगड़िया, हरेंद्र दानू, भावना, पूजा फर्स्वाण, वर्षा, शिवपूजन तिवारी आदि उपस्थित थे। उधर, सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी में आयोजित कार्यक्रम में शंकर गिरी, नीरज, कविता, पंकज, प्रधानाचार्य रमेश सिंह असवाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments