HomeUttarakhandAlmoraएसएसपी ने जारी किया Transfer Order, एसआई इधर से उधर, देखिए सूची

एसएसपी ने जारी किया Transfer Order, एसआई इधर से उधर, देखिए सूची

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा (SSP Almora) देवेन्द्र पींचा के आदेश पर जनपद अंतर्गत आधे दर्जन उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। Transfer Order जारी करने के साथ इन सभी एसआई को उनके नामों के सम्मुख अंकित थाना एवं चौकी में तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने हेतु आदेशित कर दिया गया है।

जारी आदेश में उप निरीक्षक विशन लाल को चौकी प्रभारी एनडीडी से कोतवाली रानीखेत भेज दिया गया है। महिला उप निरीक्षक हेमा कार्की कोतवाली अल्मोड़ा से रानीखेत कोतवाली भेजी गई हैं। उप निरीक्षक सौरभ भारती प्रभारी एएनटीएफ व मीडिया सेल/पीआरओ से प्रभारी साइबर सेल बनाए गए हैं।

उप निरीक्षक सुनील कुमार थाना लमगड़ा अंतर्गत प्रभारी चौकी जैंती से चौकी प्रभारी भौनखाल, भतरौजखान नियुक्त हुए हैं। महिला उप निरीक्षक रिंकी कोतवाली रानीखेत से अल्मोड़ा कोतवाली भेज दी गई हैं। महिला उप निरीक्षक बरखा कन्याल को भी कोतवाली रानीखेत भेजा गया है। वह अब तक अल्मोड़ा कोतवाली में तैनात थी।

यहां देखिए लिस्ट/Transfer Order –

Transfer Order, एसआई इधर से उधर
Transfer Order, एसआई इधर से उधर
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments